रजवाडीह गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में चोरी
पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर। सदर मेदिनीनगर थाना अंतर्गत रजवाडीह गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में किचेन का ताला तोड़कर मंगलवार को दो गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गई। साथ ही कार्यालय का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए उक्त आशय की लिखित शिकायत सदर मेदिनीनगर के थाना प्रभारी से कर दी गई है। इसकी सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू व रजवाडीह पंचायत के मुखिया को दे दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभी विद्यालय में ग्रीष्मावकाश है, लेकिन 9 जून को 8 बजे पूर्वाह्न से बसौरा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इंजीनियर्स का ग्रास रूट इंटर्नशीप आयोजित था। इसी क्रम में जब वे सुबह 7.30 में स्कूल पहुंचा तो देखा कि कार्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। फिर विद्यालय के दूसरे भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.