बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- रजरप्पा में हुई एक करोड़ की डकैती के तार नालंदा से जुड़े हरनौत में भारत सरकार का बोर्ड लगे कार से लाखों के जेवर बरामद मुख्य आरोपित के बहनोई व दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार रजरप्पा में आभूषण दुकान से आधा किलो सोना, 20 किलो चांदी की हुई थी लूट फोटो : सोना लूट-हरनौत में गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गये आरोपित। हरनौत, निज संवाददाता। झारखंड के रजरप्पा में मंगलवार को आभूषण दुकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 1.05 करोड़ के आभूषण व नकद रुपये की लूट लिये थे। इसमें आधा किलो सोना व करीब 20 किलो चांदी के जेवर शामिल थे। यह भी पढ़ें- बिहार का विभाष व रामगढ़ का शमशेर डकैती कांड का मास्टरमाइंड इस मामले के तार नालंदा से जुड़ गये हैं। गुरुवार को रजरप्पा पुलिस ने नालंदा पुलिस के सहयोग से हरनौत रेलवे कॉलोनी के एक क्...