रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं पर पुलिसकर्मियों द्वारा हुए बर्बर लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों की एक टीम श्रद्धालुओं पर की जमकर पिटाई कर रही है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी तो लाठी से ही एक श्रद्धालु को पीटता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार शाम की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक श्रद्धालु कतार में खड़े हुए बिना मंदिर के पीछे के रास्ते से प्रवेश की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें देख लिया और उसे ऐसा न करने के लिए कहा। देखते ही देखते युवक और पुलिसकर्मियों के बीच ...