रामगढ़, मई 16 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि । एसपी रामगढ़ के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने किया। मौके पर कई पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे। पुलिस का यह पैदल मार्च डीएवी रजरप्पा से शुरू हुआ और यह सांडी, रजरप्पा मोड़, काली चौक होते हुए चट्टी बाजार में जाकर समाप्त हुआ। इस बाबत थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया की यह मार्च एसपी के निर्देश पर हुआ। इसका उद्देश्य है है की आम लोग और पुलिस में नजदीकी बने। साथ ही पब्लिक के लिए हम 24 घंटे तत्पर है। इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...