सहारनपुर, मई 1 -- रजबाहे में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला रामपुर मनिहारान, संवाददाता।गुरुवार को गांव रेडी मलकपुर के पास रजबाहे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।कोतवाली रामपुर के गांव रेडी मलकपुर के पास से पूर्वी यमुना नहर से जुड़े रजबाहे में ग्रामीणों ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत चुनहेटी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रजबाहे से बाहर निकलवा कर ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करानी चाही, लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। यह भी पढ़ें- नहर में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त पुलिस ने बताया ...