कानपुर, मार्च 8 -- मूसानगर, संवाददाता। रजबहे में पानी न होने के चलते किसान परेशान हैं। इस समय गेंहू की फसल में किसान तीसरा पानी लगाने में जुटे हैं। रजबहा में पानी नहीं आने से किसानों को मजबूरन प्राइवेट ट्यूबवेल से पानी ले जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने जल्द अकबरपुर रजबहा में पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार होने के लिए तीसरा पानी लगाना है, लेकिन रजबहा में पानी नहीं होने से फसल कमजोर होती जा रही हंै। रजबहे में पानी नहीं आने से जुनेदापुर, मूसानगर, सहाबापुर, शेरपुर आदि सहित कई गांव के किसान परेशान हैं। घार गांव के किसान शिव प्रकाश, बिनोद कुमार, गौरव, पुलन्दर गांव के वीके, सोनू भदौरिया, मयंक आदि ने बताया की इसी हफ्ते में अगर फसल को पानी नहीं मिला तो फसल कमजोर हो जाएगी। धूप में बहुत तेजी है...