गंगापार, फरवरी 19 -- खरगापुर ग्राम पंचायत में रायपुर रजबहा की दाहिनी पटरी के दक्षिण स्थित लगभग 20 घरों के लोगों को आवागमन के लिए समुचित रास्ता नहीं है। गांव के संतलाल , बंशीलाल और कमलाकांत समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 100 मीटर दूर पुल बना है, लेकिन वहां तक पहुंचने का मार्ग नहीं होने से रोजाना दिक्कत होती है, खासकर बरसात में हालात गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने नहर की पटरी का निर्माण कर आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...