मेरठ, जून 7 -- गंगानगर। रजपुरा में शनिवार सुबह एक युवक ने सल्फास का सेवन करते हुए आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसेरूबक्सर निवासी 32 वर्षीय प्रवीण पुत्र सतपाल वर्तमान में अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रजपुरा में रहता था। वह हलवाई का काम करता था। शनिवार सुबह प्रवीण ने किसी बात को लेकर सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन प्रवीण को लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचक जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, प्रवीण तीन भाइयों महेश और गौरव में दूसरे नंबर पर था। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे प्रवीण के शव का परिजनों...