रुडकी, सितम्बर 29 -- रुड़की। प्राचीन हनुमान मंदिर के आचार्य रजनीश शास्त्री को धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष के क्षेत्र में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कैडर ब्रूक यूनिवर्सिटी, यूएसए की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य रजनीश शास्त्री को यह सम्मान धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष के क्षेत्र में उनके सेवा कार्यों और योगदान के लिए प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...