रजनीश अध्यक्ष और नाजिम महामंत्री बने
लखनऊ, जून 26 -- यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चयन हुआ। रजनीश श्रीवास्तव को संगठन का प्रान्तीय अध्यक्ष, रामवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद नाज़िम महामंत्री, प्रतीक कुमार पांडे प्रांतीय कोषाध्यक्ष और अजीत कुमार कौशल प्रांतीय ऑडिटर चुना गया। जिला अध्यक्ष लखनऊ लोकेश कुमार गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। जरूरत पड़ने पर संघर्ष व आन्दोलन भी करेंगे। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता, एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली: चंद्रहास सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.