नई दिल्ली, मार्च 23 -- सुपरस्टार रजनीकांत ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ की है। सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर रजनीकांत ने एक पोस्ट लिखी जिसमें फिल्म की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हेंने लिखा कि यह फिल्म हर भारतीय को जरूर देखनी चाहिए। मालूम हो कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सोमवार तक कर लिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह आंकड़ा 800 करोड़ रुपये के पास जा चुका है। बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और विजय देवरकोंडा जैसे साउथ के सुपरस्टार्स भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।रजनीकांत के ट्वीट पर आदित्य धर का जवाब रजनीकांत ने अपनी पोस्ट में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या फिल्म है... धुरंधर 2! आदित्य धर (सलाम है)... बॉक्स ऑफिस ...