नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। साउथ में एक्टर का दबदबा कुछ खास है। वहां, लोग रजनीकांत को पूजते हैं। आज रजनीकांत की जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि रजनीकांत की जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। इस फिल्म की रिलीज के बीच हम आपको रजनीकांत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों (वर्ल्डवाइड कलेक्शन) के नाम बता रहे हैं।1. 2.0 IMDb रेटिंग: 6 फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में नंबर 1 पर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 2.0 है। ये एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म थी। रजनीकांत के साथ फिल्म में अक्षय कुमार नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 675 करोड़ की कमाई की थी। तमिल इंडस्ट्री में ये फिल्म हिट साबित हुई थी। वहीं, हिंदी इंडस्ट्री में फिल्म सुपरह...