नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर-2' का ट्रेलर सोमवार रात को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पार्ट-1 ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। तकरीबन 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी थी। अब इस फिल्म के पार्ट-2 का ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है जिसमें रजनीकांत 'टाइगर' के अवतार में कहानी वहीं से आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं, जहां पर पार्ट-1 खत्म हुआ था।क्या होगी जेलर-2 की कहानी? नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जेलर-2 साल 2023 में बनी जेलर का सीक्वल है। करीब 2 मिनट के इस ट्रेलर में रजनीकांत टाइगर वाले स्वैग में नजर आते हैं और सूरज उन्हें भूखे भेड़िए की तरह ढूंढ रहा है। उधर रजनीकांत अब अपनी पहच...