रजत हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा, बिसरा सुरक्षित
मेरठ, जुलाई 28 -- कंकरखेड़ा में 23 जुलाई को बर्थडे पार्टी के बाद युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों ने रिश्तेदारों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दूसरी ओर, तीनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को दोबारा घटनास्थल पर लेकर पहुंची और वारदात का सीन दोहराया। फिलहाल घटना को लेकर पूछताछ जारी है। कंकरखेड़ा में सरधना रोड तीर्थ कुंज कॉलोनी निवासी रजत एक कंपनी में अकाउंटेंट था। 23 जुलाई को उसके बड़े भाई विक्की के रिश्ते के साले राहुल और नितिन रजत के घर पहुंचे। इसके बाद रजत अपने साथी जय कुमार का जन्मदिन मनाने राहुल और नितिन के साथ चला गया। सभी ने शराब पार्टी की और खाना पीना किया। इसके बाद से रजत का कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.