मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- छपार। गांव बढेडी में हाईवे पर स्थित आर्ष विद्याकुलम गुरुकुल बढेडी के दो छात्रों ने चित्रकूट में आयोजित जूनियर प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दोनों छात्रों ने जीत का परचम लहराया है। 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में छात्र यश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर गुरुकुल का मान बढाया है। जबकि 57-60 किलोग्राम वर्ग भार में छात्र यश कुमार ने भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उनकी उपलब्धियों ने सभी को गौरवान्वित किया है। जनपद का नाम रोशन करने वाले दोनों छात्रों को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र व खेल किट देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित और राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए स...