नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को 17 साल लंबे इंतजार के बाद 18वें सीजन में आईपीएल का चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार का बल्ला आईपीएल 2026 में भी हल्ला बोल रहा है। यही कारण है कि एक 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी रजत पाटीदार ने कर ली है, जो अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज था। इसके अलावा रजत पाटीदार ने अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है। रजत पाटीदार के बल्ले से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में कोहराम देखने को मिला। रजत पाटीदार ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। आईपीएल 2026 में ये चौथा सबसे तेज अर्धशतक था। इसी के साथ रजत पाटीदार ने एडम गिलक्रिस्ट...