रांची, जुलाई 26 -- रांची। मस्कट (ओमान) में ‌वीमेन एशियन हॉकी-5 साइड में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक और महिला टीम ने रजत पदक प्राप्त किए। इन उपलब्धि के साथ दोनों ही टीमों ने एफआईएच हॉकी-5 साइड वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की पांच खिलाड़ी शामिल थीं, जिनके दम पर टीम ने यह सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन के बाद टीमें भारत लौट आईं। रविवार देर शाम झारखंड की खिलाड़ी रांची पहुंची। हॉकी झारखंड की ओर से बिरसा मुंजा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और जीत के जश्न में सभी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- खेल : पाक को पस्त कर भारतीय पुरुष टीम बनी चैंपियन, महिलाओं को रजत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...