शामली, अप्रैल 11 -- शामली। क्रीड़ा भारती एवं शामली राइफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एमएस फार्म में आयोजित 8वीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चौंपियनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिताएं रोमांचक रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईएसएसएफ ज्यूरी मनोज तोमर एवं विपिन दांगी ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। एयर राइफल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में रोहतक के रवि खरब ने 622.7 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर के रक्षित राठी ने 618.6 अंक प्राप्त कर बढ़त बनाई। एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में मेरठ के मनदीप चौहान ने 577/600 अंक हासिल किए, जबकि एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में बागपत के ओजस्वी भारद्वाज 573/600 अंकों के साथ आगे रहे। एयर राइफल एनआर वर...