नई दिल्ली, मार्च 29 -- द 50 और बिग बॉस जैसे शोज में नजर आए फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल ने रविवार को अपने फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके हर किसी को हैरान कर दिया है। रजत दलाल के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सिलेब्स भी रजत दलाल को बधाई दे रहे हैं। मुनव्वर फारूकी ने कमेंट करके लिखा- गाड़ी की स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई है। रजत दलाल ने कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ रजत दलाल ने कैप्शन में लिखा- जीवन के एक नए पहलू की शुरुवात। रजत दलाल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें बैकड्रॉप में पहाड़ और नदी नजर आ रही है। रजत दलाल अपनी दुल्हन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। रजत दलाल ने शादी में व्हाइट रंग की हैवी शेरवानी और पगड़ी पहनी।...