रजत जीतकर भी कॉमनवेल्थ टिकट से चूकीं अन्नू रानी, अब एशियन गेम्स ट्रायल पर नजर
मेरठ, मई 24 -- रांची, झारखंड में आयोजित 29वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मेरठ की स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने रजत पदक अपने नाम किया, लेकिन वह कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क हासिल नहीं कर सकीं। अब उनकी नजर आगामी एशियन गेम्स ट्रायल पर टिकी है। मेरठ के बहादुरपुर निवासी अन्नू रानी ने शादी के बाद अपनी दूसरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए उन्हें 59.79 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क पार करना था, लेकिन वह 55.91 मीटर तक ही भाला फेंक सकीं। अन्नू ने पहले प्रयास में 53.87 मीटर, दूसरे में 52.51 मीटर, तीसरे में 55.91 मीटर, चौथे में 52.13 मीटर, पांचवां प्रयास फाउल रहा, जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 53.94 मीटर दूरी तय की। यह भी पढ़ें- गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर रेस को 10.9 सेंकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.