देवघर, नवम्बर 11 -- मारगोमुंडा। प्रखंड कार्यालय सभागार में झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन प्रमुख जोलेखा बीबी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मनरेगा बीपीओ राजाराम प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि मेमूल हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-केवाईसी के लिए सुगापहाड़ी पंचायत के पंचायत सेवक भुनेश्वर यादव, रोजगार सेवक प्रवीण सिंह, 100 दिन कार्य के लिए चेतनारी पंचायत के पंचायत सेवक नागेंद्र दास, रोजगार सेवक अमित सिंह, महिला भागीदारी के लिए रामपुर पंचायत के पंचायत सेवक राजेश कुमार, रोजगार सेवक मो. साजिद, उत्कृष्ट कार्य के लिए मारगोमुंडा पंचायत सेवक बबीता राय, रोजगार सेवक केवल प्रसाद, 100 दिनों का अकुशल मजदूरी कार्य पूर्ण करने के लिए बालेश...