रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- गदरपुर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर की पत्नी सोनू गुंबर एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुड्डी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन किन्नी पांडे ने किया। इस दौरान जागृति संस्था के संरक्षक रमेश कांबोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चकित हुडिया, युवा छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय अरोड़ा, विपिन गुप्ता, वंश शर्मा, सौरभ सैनी, सुमित शर्मा, प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश, प्राध्यापक डॉ.अशोक कुमार, डॉ.प्रभजोत कौर, डॉ.मंजू आर्य, डॉ.प्रमोद वर्मा, डॉ.तनुजा परिहार, डॉ.छत्रपत...