रुडकी, नवम्बर 4 -- मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से मुख्य मार्गों व वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। मंगलवार को अभियान के तहत वार्डों में खुले में फैले कचरे को उठाया गया। टीम में शामिल अधिकारियों ने वार्डवासियों को अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वच्छता बनाए रखने से एक अच्छा संदेश जाता है, इसलिए सभी को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, शिवानी सालार, कर निरीक्षक एसपी गुप्ता, मुख्य एसआइ सुनीत कुमार, मनसा नेगी, सचिन कुमार, मृदुल कुमार, ब्रांड एंबेसडर रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.