रजत जयंती केक काटकर मनाई
इटावा औरैया, जुलाई 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। बिन्दकी नगर के ललौली रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाई गई। राजयोग की शिक्षा द्वारा अपने जीवन को तनाव मुक्त तथा व्यसन मुक्ति बनाने पर बल दिया गया। कहा गांव गांव जाकर जीवन को सुखमय तथा शांति मय बनाने की शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके सिंह ने बताया कि जीवन को सफल बनाने के लिए राजयोग ही एकमात्र उपाय है। सेवा केंद्र संचालिका बीके सीता, दिव्या बहन ने मन को एकाग्र करने का अभ्यास कराया। यहां पर विजय लक्ष्मी, प्रियंका, स्वाति, मिथिला, रजनी, राधा तथा भानु आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.