इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इटावा। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में मनोनयन कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की संतुष्टि पर सपा इकदिल के नगर अध्यक्ष पद पर लोधी रजत राजपूत और जिला कार्यकारिणी में संगीता राजपूत को जिला सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचार धारा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्त्ता चाहे वह किसी भी समाज से आता हो समाजवादी पार्टी उसे पूरा सम्मान देने का काम करेगी। इस मौके पर महामंत्री वीरू भदौरिया, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, जबर सिंह राजपूत, हुकुम सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, संतोष राजपूत जेई, ब्रजमोहन राजपूत प्रधान, प्रवीन कुशवाह, रोहित राजपूत,...