लखनऊ, मार्च 15 -- जिला रजक कंपू पंचायत ने रविवार को पुराना किला स्थित रजक भवन में होली मिलन एवं सम्मान समारोह मनाया। समारोह में रजक समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। पूर्व मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार कनौजिया समेत सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। रजक समाज के सभी संगठनों लोगों को एक मंच पर एकजुट होकर आने का आग्रह किया। इस मौके पर मोहन चौधरी, राधे चौधरी, एसके कनौजिया, मनोज चौधरी, राकेश चौधरी समेत भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.