वेलिंगटन, नवम्बर 17 -- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का मानना है कि की न्यूजीलैंड में पिचों पर शुरू में घास दिख सकती है और उससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती जाती हैं। कंधे की हड्डी खिसकने के बाद वापसी कर रहे रवींद्र का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन अगर बल्लेबाज क्रीज पर कदम जमा लें और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करें तो वह बड़ा स्कोर बना सकते हैं।'न्यूजीलैंड टीम देखने में जितनी कमजोर...' रवींद्र ने गुरुवार से वेलिंगटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व कहा, ''लोग अक्सर कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम देखने में जितनी कमजोर लगती है, उससे कहीं बेहतर खेलती है। मुझे लगता है कि पिच पर...