जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व दिव्यांग साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को रचना विशेष विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला और विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी तथा सचिव राजेन्द्र खत्री रहे। अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने की। दिव्या शुक्ला ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों की क्षमता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अध्यक्षता कर रही अनीता ने कहा कि इन बच्चों का हुनर सामान्य बच्चों से कम नहीं है और इनका भविष्य उज्जवल है। बच्चों द्वारा नृत्य, स्वागत गान, लघु नाटिका सहित विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुति देने वालों में देव साहू, हार्दिक पाण्डेय, उत्कर्ष, राजा, माही,...