नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। आम आदमी पार्टी की नेता रचना यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने पर पार्टी नेताओं ने पुलिस की की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर 'आप' के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने पुलिस आयुक्त से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने रचना यादव की दोनों बेटियों का एक वीडियो पुलिस कमिश्नर को एक्स पर टैग किया है। इस वीडियों में दोनों बेटियां हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती दिख रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...