बुलंदशहर, मई 2 -- नगर की हीरा कॉलोनी स्थित सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025-26 के दौरान आयोजित रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा यूकेजी से लेकर कक्षा 12 तक कुल 167 छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय में पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें हिन्दी प्रतियोगिता, क्राफ्ट कला, विज्ञान मॉडल निर्माण, स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की पेंटिंग, शिक्षक बनकर पढ़ाना, दीपक एवं मटकी सजाना, राधा-कृष्ण वेशभूषा तथा क्रिसमस पर पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल रहीं। इसके अलावा खेल-खेल में गणित सीखना, फील्ड विजिट के जरिए फसलों की जानकारी प्राप्त करना और पौधों से हर्बेरियम बनाना जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को भी समृद्ध किया। विद्यालय प्रश...