नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने एनीमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट निर्माण जैसे तेजी से उभरते रचनात्मक क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) और माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी (मैक) के बीच पांच साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके साथ ही 20 हजार स्कूली छात्रों के लिए राष्ट्रीय फिल्म एवं डिजाइन हैकाथॉन और उद्योग विशेषज्ञों के नए संगठन के गठन की भी घोषणा की गई है।

नई पहलों की जानकारी दिल्ली के शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को इन पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था यानी 'ऑरेंज इकोनॉमी' का प्रमुख केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले व...