शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- प्रवाह साहित्यिक संस्था की फरवरी माह की मासिक गोष्ठी में कवियों ने सामाजिक, राजनीतिक और राष्ट्रवादी विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में संस्था की कार्यकारिणी में भी बदलाव किया गया। गोष्ठी का आयोजन सुशील दीक्षित विचित्र के निवास पर हुआ। शुरुआत कुलदीप दीपक ने सरस्वती वंदना से की। अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर दीक्षित ने वृक्षों के कटान पर गीत सुनाया। सुशील दीक्षित विचित्र ने सामाजिक और राजनीतिक दोहरेपन पर व्यंग्य प्रस्तुत किया। डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री ने फागुन पर दोहे सुनाए, जबकि उमेश चंद्र सिंह ने चुनावी माहौल पर कविता पढ़ी। राजीव सिंह भारत, चंद्रमोहन पाठक, अरुण दीक्षित अनभिज्ञ, पीयूष शर्मा और विवेक राज ने भी रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम के दौरान उमेश चंद्र सिंह को संस्था का अध्यक्ष और कुलदीप दीपक को सचिव चुना गया...