दरभंगा, जनवरी 5 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा चौक स्थित एक जेवरात दुकान में चोरी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि लोगों के जगने के कारण चोरी की घटना को चोर अंजाम नहीं दे पाये। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी विशाल साह की जेवरात की दुकान रघेपुरा चौक पर है। शनिवार की रात आधा दर्जन से अधिक चोर दुकान के पीछे चौकी लगाकर दीवार को छेनी व हथौड़ी से तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। जैसे ही चोरों को लोगों के जगने की भनक लगी, वे लोग मौका पाकर फरार हो गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.