पटना, अप्रैल 26 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारत के प्रसिद्ध फोटो पत्रकार रघु राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि रघु राय का निधन भारतीय फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रघु राय जी को 1984 की भयानक भोपाल गैस त्रासदी की मार्मिक तस्वीरें लेने के लिए जाना जाता है । उन्होंने 1965 में फोटोग्राफी की शुरुआत की और पांच दशकों से अधिक समय तक फोटो पत्रकारिता में अपना अहम योगदान दिया। फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- भोपाल गैस त्रासदी की ऐसी दर्दनाक तस्वीर, मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83 की उम्र में निधन ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति...