चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट। जानकीकुंड स्थित रघुवीर मंदिर बड़ी गुफा के 108 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। ग्रह शांति यज्ञ, गुरु पूजन, मंत्र दीक्षा, दंडधारण एवं भिक्षाटन के विधान मंदिर परिसर में आचार्यों ने संपन्न कराए। श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार के उपरांत ही गुरुकुल के विद्यार्थियों को वेद-शास्त्रों के अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है। प्राचीन वैदिक-सनातन परंपरा में यह ब्रह्मचर्य आश्रम की आवश्यक क्रिया एवं सोलह संस्कारों में से एक है। उपनयन को शास्त्रों में द्विज का दूसरा जन्म भी माना गया है। इस दौरान सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डा इलेश जैन, उषा जैन, मौसम जैन आदि मौजूद रहे। 30 सीएचआई-11: उपनयन संस्कार में शामिल ब्राहृमण बटुक व मौजूद परिजन...