जमशेदपुर, जुलाई 1 -- डबल डाउन बार के बाहर युवकों के एक समूह के हमले में मारे गए हिमांशु सिंह के परिजनों से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई लोग आदित्यपुर स्थित उनके घर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने हिमांशु के पिता से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि प्रशासन को इस मामले में सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। इधर शहर की विधि व्यवस्था संभालने के लिए दर्जनों अधिकारियों को मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगाया गया है। यह शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद हैं।इस बीच कोल्हान आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम भी शहर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड: सरकारी नौकरी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर बढ़ा हंगामा फिलहाल उनकी उपायुक्त के साथ उनके कक्ष में लंबी वार...