मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि पर 13 सितंबर को एलएस कॉलेज के सभागार में व्याख्यानमाला का आयोजन होगा। उनके पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा। इसमें डॉ. सिंह से जुड़े प्राध्यापक, पत्रकार, साहित्यकार और राजनेता शामिल होंगे। तैयारी को लेकर ब्रह्मपुरा स्थित एक विवाह भवन में बैठक हुई। इसमें रवींद्र प्रसाद सिंह, श्रीकांत सिंह, कामेश्वर सिंह, प्रभात कुमार, संजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- धर्मशाला में सम्मान समारोह एवं परिचर्चा का आयोजन को लेकर हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...