कौशाम्बी, अगस्त 8 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मलाक पचंभा गांव निवासी रघुराज की मौत के मामले में उसकी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर रघुराज को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का आरोप है। लिखापढ़ी के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मलाक पचंभा निवासी 32 वर्षीय रघुराज उर्फ पिंटू ने पत्नी मालती से विवाद के बाद एक अगस्त को घर के भीतर फंदे से लटक कर जान दे दी था। पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद 30 जुलाई को पुलिस के पास भी पहुंचा था, लेकिन वहां दोनों पक्ष ने आपस में सुलह कर लिया था। यह भी पढ़ें- मृतका के परिजनो ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप मामले में रघुराज की मां विमला देवी पत्नी स्व. रामलाल ने पांच अगस्त को अपनी बहू मालती व सौरई बुजुर्ग निवासी बहू के प्रेमी संदीप पुत्र मैकू के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने की ध...