बोकारो, जुलाई 3 -- चंदनकियारी प्रतिनिधि। चंदनकियारी में स्थापित चुआड़ विद्रोह के महानायक व स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इस प्रतिमा का अनावरण 5 अप्रैल 2026 को डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया था। घटना की सूचना पर चास एएसपी वेदांत शंकर, बीडीओ अजय कुमार वर्मा, चंदनकियारी थाना प्रभारी पप्पू कुमार गुप्ता, अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार व भोजूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार प्रतिमा स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा तोड़ी एएसपी ...