मेरठ, मार्च 26 -- रघुनाथ दुर्गा मंदिर में नवरात्र के मौके पर माता की विशाल चौकी का आयोजन किया। इसमें महामाई का गुणगान स्वामी बुद्धि राजा ने मंडली के साथ किया। ज्योति प्रज्ज्वलित सेवा एवं पूजन सेवा संजय सचदेवा ने, प्रसाद वितरण की सेवा हैप्पी सेठी, फल वितरण सेवा दीपक सेठी ने की। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पंकज अनेजा, प्रकाश पंडित, यश पंडित, निरंजन पंडित, मंदिर के प्रधान अशोक सेठी, मंत्री दलीप कक्कड़, राजीव खुराना, वीएस गुगलानी, अशोक खुराना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...