बक्सर, अप्रैल 10 -- पेज पांच के लिए --- लाभ आनंद विहार शेखपुरा एसी समर स्पेशल व उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन का मिला ठहराव क्षेत्रीय रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से कई अन्य ट्रेनों का भी ठहराव देने का किया आग्रह ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। हर बक्सर रेल खंड के रघुनाथपुर स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मिलने से क्षेत्र के रेल यात्रियों में काफी खुशी देखी जा रही है। रेलवे द्वारा रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन संख्या 04069/70 आनंद विहार-शेखपुरा एसी समर स्पेशल व ट्रेन संख्या 09061/62 उधना जंक्शन - जयनगर समर स्पेशल का ठहराव दिया गया है। इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। रेलयात्री कल्याण समिति, दानापुर मंडल के महामंत्री शैलेश ओझा ने इसके लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक...