सीवान, मार्च 4 -- सीवान। रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा सहाब ने बुधवार को होली के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से उनके आवास पर मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसकी तस्वीर विधानसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इन दोनों नेताओं के साथ साथ जिले के अन्य नेता भी उपस्थित थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है : आज होली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर ओसामा बाबू का मेरे आवास पर आगमन हुआ। यह माह अत्यंत पवित्र और बरकतों से भरा है-एक ओर रोज़े की इबादत की रूहानियत, तो दूसरी ओर होली के रंगों की खुशियाँ। हमारी साझा संस्कृति, गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द ही समाज की वास्तविक शक्ति है। आप सभी को होली की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...