मोतिहारी, मार्च 20 -- तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हरदिया मठ के समीप छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदिया निवासी अरुण बैठा के रूप में हुई है, जो अपने भुजा दुकान की आड़ में गांजा बेचने का अवैध कारोबार चला रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण बैठा अपने दुकान में मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्काल हरदिया मठ के पास स्थित दुकान पर छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरुण बैठा के रूप में की गई। इसके बाद पु...