कटिहार, अप्रैल 11 -- बारसोई निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 3 स्थित रघुनाथपुर में तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। क्षेत्र में भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है । आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन 12 अप्रैल तक चलेगा। 13 अप्रैल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। संकीर्तन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक सौहार्द और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू पाल (अध्यक्ष), सुरज कुमार (उपाध्यक्ष), प्रकाश पासवान, मुकेश मंडल, अमर कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.