बक्सर, जून 3 -- पेज चार के लिए ---- शिकायत स्थानीय बिजली कंपनी के कार्यालय की स्थापना की मांग उठाई थी विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। रघुनाथपुर पंचायत में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद बिजी कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लोड बैलेंसिंग का कार्य पूरा कर लिया है। साथ ही जर्जर बिजली पोल, तार एवं अन्य तकनीकी संरचनाओं के व्यापक निरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी गई है। समाजसेवी शैलेश कुमार ओझा ने 21 मई 2026 को सहयोग पोर्टल पर आवेदन देकर ब्रह्मपुर से रघुनाथपुर तक जर्जर 11 हजार वोल्ट लाइन, पुराने पोल के प्रतिस्थापन, अतिरिक्त सपोर्टिंग पोल लगाने, गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित के अलावा...