मोतिहारी, अप्रैल 7 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भीमा घाट, धनौती नदी किनारे उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सोमवार को ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के लौरिया निवासी 65 वर्षीय कन्हैया पांडेय के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, कन्हैया पांडेय सोमवार सुबह अपनी इकलौती बेटी के ससुराल मजूराहा जाने के लिए टेंपू से निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनका शव मिलने की खबर आई। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या कहीं और कर शव को नदी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.