सीवान, दिसम्बर 17 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अब तक 2 दर्जन ही किसानों से धान की खरीद हो सकी है। धान खरीद की रफ्तार सुस्त होने से किसान परेशान हैं। महाजनों से कर्ज लेकर धान की रोपनी और पटवन करके उत्पादन करने वाले किसानों को अब गेहूं की रोपनी और महाजनों का कर्जा चुकता करना है। ऐसे में धान की खरीदारी की रफ़्तार धीमी होने से रुपये की पड़ी दरकार के लिए फिर से महाजनों के भरोसे ही रहना पड़ रहा है। प्रखंड में कुल 16 पैक्सों में अब तक कुछेक पैक्स में ही धान की खरीदारी शुरू हो सकी है। सभी पैक्सों का अभी सीसी होना ही बाकी है। इस वजह से भी धान की खरीद में विलंब हो रहा है। निखती कला पैक्स में खरीदारी शुरू हुई है। लेकिन, यहां कई किसानों के धान खेत में ही लगे हैं। कटनी और पिटनी के बाद किसान धान पैक्स में देंगे। खुले बाजार में धान बेंच रहे हैं कि...