धनबाद, मार्च 15 -- रघुनाथपुर में शनिवार को आदिवासी समुदाय ने बाहा पर्व धूमधाम से मनाया। नायकी हाड़ाम चंद्रकांत मुर्मू व मांझी हाड़ाम कालीदास सोरेन ने पूजा-अर्चना की। मौके पर पारंपरिक संथाली नृत्य गीत हुआ। कलाकारों ने गीत नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले टीम को पुरस्कार दिया गया। पूर्व मुखिया सानी देवी, उपमुखिया प्रतिमा कुमारी, नुनूलाल सोरेन, सुनील सोरेन, गौरव सोरेन, सौरभ सोरेन, भरत सोरेन, समीर टुडू, गोपीन सोरेन, जलेश्वर सोरेन, हरिपद सोरेन, अजीत सोरेन, बलजीत मुर्मू, प्रमोद मुर्मू आदि मौके पर थे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ गीत नृत्य का दौर देर शाम तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...