सीवान, अप्रैल 13 -- रघुनाथपुर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नवादा के गेहूं के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान इन्द्रजीत पटेल निवासी बकसा, थाना रघुनाथपुर, जिला सीवान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक सी कट्टा एवं छह गोली बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.