धनबाद, अप्रैल 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। बाघमारा प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कृषि व स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित थे। स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन मो. अल्ताफ एवं मो. दिलावर के द्वारा किया गया। शिविर में कुल 95 महिलाएं, 45 पुरुष एवं 16 बुजुर्ग किसानों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। इसके साथ ही आयोजित कृषि एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला में मात्र 1 रुपये शुल्क पर ग्रामीण महिलाओं और किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में बंजर भूमि पर अमरूद, पपीता, आम, लीची, खजूर, चीकू तथा नाईपर घास की खेती करने की तकनी...